रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे का हैं

न्यूज डेस्क: पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह के पूर्णिमा की तिथि को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन बहन अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और रक्षा बंधन के त्यौहार को सेलिब्रेट करती हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक हैं। 

रक्षा बंधन भद्रा समाप्ति समय : 30 अगस्त को रात्रि 9:01 बजे। 

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त : 30 अगस्त को रात 9:01 बजे के बाद 31 अगस्त को सुबह 7:05 बजे तक रहेगा। 

पूर्णिमा तिथि शुरू होने का समय : 30 अगस्त, 2023 को सुबह 10:58 बजे से, जबकि पूर्णिमा तिथि समाप्ति का समय 31 अगस्त, 2023 को सुबह 7:05 बजे। 

राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को सुबह 05:50 बजे सुबह 7:05 बजे तक। 

राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप?

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। 

तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल:।। 

मंत्र का अर्थ है : वही रक्षा सूत्र तुम्हारी कलाई पर बांधती हूं, जो राजा बलि को बांधा गया था।

0 comments:

Post a Comment