लुधियाना : पंजाब में 2000 पीटीआई शिक्षकों की होगी भर्ती

लुधियाना : पंजाब में पीटीआई शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में 2000 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार पीटीआई शिक्षकों के पदों पर भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग नए नियम तैयार कर रहा है। जल्द ही नए नियम को तैयार कर पीटीआई शिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी। बता दें की मेरिट के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जायेगा। 

वहीं पंजाब पीटीआई शिक्षक में 20 से 30 फीसदी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे खिलाड़ियों को नौकरी प्राप्त करने में आसानी होगी। जल्द ही भर्ती के संदर्भ में विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती शुरू होगी। 

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है की प्राइमरी स्कूलों में पीटीआई शिक्षकों के पदों को भरने का फैसला लिया गया है। जल्द ही पंजाब के सभी स्कूलों में 2000 पीटीआई शिक्षकों के पदों को भरा जायेगा और उनकी तैनाती की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment