लुधियाना : पंजाब में 2 मिनट में बनाएं पैन कार्ड

लुधियाना : पंजाब में अगर किसी व्यक्ति को पैन कार्ड की ज़रूरत हैं तो उसे अब ज्यादा भाग-दौड़ करनी नहीं पड़ेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मात्र 2 मिनट में आधार कार्ड की सहायता से ई-पैन कार्ड बना रही हैं।

खबर के अनुसार पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जो हर भारतीय के पास होना चाहिए। अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना हो, जीएसटी बनवाना हो, टैक्स जमा करना हो, या अधिक पैसों की लेन-देन करनी हो, इस स्थिति में पैन कार्ड की जरूरत होती हैं। 

वहीं अगर आप बैंक में एफडी या किसी प्रकार की सेविंग कराना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी। साथ ही साथ बीमा लेने के लिए भी पैन कार्ड की ज़रूरत होती हैं। ऐसे में आप दो मिनट के अंदर ऑनलाइन के द्वारा पैन कार्ड बनवा सकते हैं। 

पंजाब में 2 मिनट में बनाएं पैन कार्ड?

1 .आप वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाए। 

2 .वेबसाइट के Quick Links के सेक्शन पर जाएं और Instant E-PAN पर क्लिक करें। 

3 .अब आप Get New e-PAN की विकल्प पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें। 

4 .बता दें की आपके आधार कार्ड के अनुसार सभी जानकारी आपके पैन कार्ड के साथ लिंक कर दी जाएगी।

5 .इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा अब ओटीपी को वेरीफाई करें और Continue बटन पर क्लिक करें।

6 .अब आपका पैन कार्ड बनकर तैयार हो जायेगा और आपको एक Acknowledgement number दिया जायेगा। आप पीडीएफ में अपने पैन कार्ड को डाउनलोड कर लें।

0 comments:

Post a Comment