मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, गया, जमुई, बांका और भागलपुर में तेज बारिश हो सकती हैं। वहीं इन जिलों में वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।
बता दें की बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का एक सिस्टम बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले तीन से चार दिन बिहार में अच्छी बारिश हो सकती हैं। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना नजर आ रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून सक्रिय होने लगा हैं, जिससे राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती हैं। अगले कुछ दिन पूरे बिहार में बारिश का सिस्टम बना रहेगा।

0 comments:
Post a Comment