अलीगढ़, आगरा, बरेली समेत सात शहरों में विकसित होंगे टाउनशिप

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के अलीगढ़, आगरा, बरेली समेत सात शहरों में टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसको लेकर योगी आद‍ित्‍यनाथ कैब‍िनेट ने मंजूरी दे दी हैं। 

खबर के अनुसार योगी कैबिनेट ने ये फैसला किया हैं की मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत सात शहरों में टाउनशिप विकसित किया जायेगा। इसके लिए इन शहरों के प्राधिकरणों को एक हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों को विकसित करने के लिए पिछले साल मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना लागू की गई थी। इसी योजना के तहत अब इस साल सात शहरों में टाउनशिप विकसित करने की तैयारी हैं। 

अलीगढ़, आगरा, बरेली समेत सात शहरों में विकसित होंगे टाउनशिप?

टाउनशिप के लिए 400 करोड़ रुपये गोरखपुर विकास प्राधिकरण को दिए गए हैं। 

अलीगढ़ और आगरा विकास प्राधिकरण को 150-150 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 

बुलंदशहर व बरेली विकास प्राधिकरण को 100-100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

झांसी को 90 करोड़ और चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment