खबर के अनुसार बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में नीतीश सरकार ने राज्य में 100 नए पशु चिकित्सालय खोलने का फैसला किया हैं। जल्द से जल्द राज्य के अलग-अलग जिलों में पशु चिकित्सालय खोला जायेगा। इसकी मंजूरी मिल गई हैं।
आपको बता दें की बिहार में पशु चिकित्सालय खोलने के लिए सरकार के द्वारा 107.69 करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए हैं। इन पैसों से भवन का निर्माण किया जायेगा। इसके निर्माण होने से बिहार में पशुपालन करने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
वहीं कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 14 एजेंडों पर मुहर लगाई हैं। जिसमे राज्य न्यायिक सेवा में होने वाली बहाली में अब अभ्यर्थियों को ईडब्लूएस आरक्षण का लाभ मिलेगा। इससे राज्य न्यायिक सेवा में ईडब्लूएस वर्ग के लोगों की भागदारी बढ़ेगी।

0 comments:
Post a Comment