खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के आरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं।
बता दें की इन जिलों के अलावे पूरे बिहार में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने तथा हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहने को कहा गया हैं, ताकि वज्रपात से किसी को नुकसान न हो।
मौसम वैज्ञानिकों की मुताबिक बिहार में मानसून का सिस्टम एक बार फिर से एक्टिव हैं। जिसके कारण आरा-बक्सर समेत 10 जिलों में भारी बारिश तो पटना समेत 12 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर अलर्ट किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment