खबर के अनुसार अगले दो दिनों तक गुजरात के सूरत, नर्मदा, तापी, डांग, अमरेली, वलसाड, नवसारी, जूनागढ़, दमन, दादरा नगर हवेली, बोटाद, गिर सोमनाथ, दीव और भावनगर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबकि 3 से 5 अक्टूबर तक सूरत जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अरब सागर में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा हैं। जिसके कारण गुजरात के कई जिलों में मौसम अचानक से बदलेगा। इससे कुछ स्थान पर तेज हवाएं चलेगी और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इसको लेकर अलर्ट किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment