बक्सर : बिहार के सफल उद्यमियों को 20 लाख रुपये देगी सरकार

बक्सर : बिहार में बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सफल उद्यमियों को सरकार के द्वारा 20 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस पैसे से उद्यमी अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।

खबर के अनुसार उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार में बिहार स्टेट क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन (बीआईसीआईसीओ) के तहत सफल उद्यमियों को 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। 

बता दें की इस योजना की पूरी जानकारी जल्द ही उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जारी की जाएगी। इस योजना का लाभ लेकर बिहार में बिजनेस करने वाले लोग अपने बिजनेस को बढ़े स्तर पर बढ़ा सकते हैं और इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : इस योजना की पूरी जानकारी वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी वेबसाइट के माध्यम से आप इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही पूरी डिटेल्स वेबसाइट पर जारी होगी।

0 comments:

Post a Comment