बक्सर-पूर्णिया समेत 38 शहरों में बनेंगे शवदाह गृह

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के द्वारा बक्सर-पूर्णिया समेत 38 शहरों में शवदाह गृह बनाये जाएंगे। इसको लेकर नगर विकास विभाग ने योजना की राशि तय कर दी हैं।

खबर के अनुसार बिहार के ज्यादातर शहरों में अभी भी लकड़ी के द्वारा शवों को जलाया जाता हैं। जिसके कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छोटे शहरों में भी विद्युत शवदाह गृह बनाने का फैसला किया हैं।

बता दें की के अब बिहार के 38 शहरों में 50 विद्युत शवदाह गृह के साथ ही मोक्षधाम भी बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 226.72 करोड़ रुपए खर्च किया जायेगा। इसी महीने में इन विद्युत शवदाह गृह के निर्माण को लेकर टेंडर जारी होगा।

मिली जानकारी के अनुसार विद्युत शवदाह गृह के अलावे 86 लकड़ी वाले शवदाह गृह भी बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को दोनों तरह की सुविधा मिल सकें। अगले महीने से राज्य के 38 शहरों में इन शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment