बक्सर : बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की बुकलेट जारी

बक्सर : बिहार में बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा देने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की बुकलेट जारी कर दिया हैं। आप आयोग की वेबसाइट पर जा कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा सीरीज-A का बुकलेट पेपर जारी किया गया हैं। जल्द ही इसका आंसर की भी जारी कर दिया जायेगा। वहीं बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर-जनवरी तक जारी होगा। 

बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा 30 सितंबर को राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस एग्जाम में करीब तीन लाख अभ्यर्थी भाग लिए थें। इसका प्रश्न पात्र आयोग ने जारी कर दिया हैं। 

बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की बुकलेट जारी:

1 .आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।

2 .होम पेज पर लिंक 69th Integrated Combined (Preliminary) Competitive Examination पर क्लिक करें।

3 .अब आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर बुकलेट दिखाई देने लगेगा, आप इस प्रश्न बुकलेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment