बक्सर : बिहार में कृषि शिक्षक के 76 पदों पर होगी भर्ती

बक्सर : बिहार में कृषि शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के स्कूलों में पहली बार कृषि विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार कृषि विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को अधियाचना भेजेगा और जल्द ही भर्ती से संबंधित नोटिश भी जारी की जाएगी। 

बता दें की अक्टूबर महीने में बिहार लोक सेवा आयोग फिर से टीचर की भर्ती निकालने वाला हैं। इसी भर्ती में कृषि शिक्षक के 76 पद शामिल किये जाएंगे। साथ ही साथ राज्य के सभी 38 जिलों में दो-दो कृषि विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

क्या होगी योजना : बिहार के स्कूलों में कृषि विज्ञान के शिक्षकों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता कृषि विज्ञान में स्नातक के साथ एसटीईटी पास होना होगा। बता दें की कृषि विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण को भी एसटीईटी में शामिल होने की इजाजत दी गई थी। 

0 comments:

Post a Comment