लुधियाना में 95 वार्डों की वोटर लिस्ट प्रकाशित

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम चुनाव को लेकर लुधियाना में वोटर लिस्ट तैयार की जा रही हैं। चुनाव आयोग के द्वारा 95 वार्डों की वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार आज से लोग वोटर लिस्ट में दर्ज जानकारियों को लेकर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अगर आपको वोटर लिस्ट में कोई आपत्ति लगती हैं तो आप ईआरओ और एईआरओ के कार्यालय जाकर फॉर्म भर कर आपर्ति दर्ज करा सकते हैं।

बता दें की अगर आप चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं, तो फिर वेबसाइट nic.gov.in से फॉर्म-8 ए को डाउनलोड करें और वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप अपनी आपत्ति को दर्ज करें। आप इस वेबसाइट से वोटर लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।

इन अधिकारियों को मिली हैं जिम्मेदारी?

एक्सईएन मंडी बोर्ड लुधियाना और एईटीसी प्रथम को 2 से 7, 11 से 15 वार्डों की जिम्मेदाली मिली हैं।

डीपीआरओ लुधियाना और एसडीएम पायल को वार्ड 27, 31 से 39 और 43 की जिम्मेदारी दी गई है।

नायब तहसीलदार ईस्ट और एसडीएम लुधियाना इस्ट को वार्ड 16 से 26, की जिम्मेदारी मिली हैं। 

एसडीएम जगराओं और तहसीलदार जगराओं को 30,52,74 से 80,82 की जिम्मेदारी मिली हैं। 

ईओ गलाडा और डीएमओ को वार्ड 8 से 10,28,29,81,83 से 85 तक की जिम्मेदारी मिली हैं। 

एसडीएम खन्ना और नायब तहसीलदार खन्ना को वार्ड नंबर 53 से 63 की जिम्मेदारी दी गई है।

सेक्रेटरी आरटीए और सीएक्यू को वार्ड 40 से 42, 44 से 51 की जिम्मेदारी मिली हैं। 

एसडीएम वेस्ट और तहसीलदार को 63 से 73 की जिम्मेदारी मिली हैं। 

0 comments:

Post a Comment