बक्सर : LIC में करें निवेश, मिलेंगे 50 लाख से ज्यादा

बक्सर : अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप एलआईसी के जीवन लाभ योजना में निवेश कर सकते हैं और इस योजना में निवेश कर 50 लाख रुपये से ज्यादा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ इनकम टैक्स में भी छूट ले सकते हैं।

खबर के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए जीवन लाभ योजना स्किम पेंशन किया हैं। इस योजना में आपको हर दिन 253 रुपये का निवेश करना हैं। इससे आप मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की  इस स्किम के तहत मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये की राशि पाने के लिए आपको 25 साल के लिए ये पॉलिसी खरीदनी होगी। साथ ही साथ आपको हर दिन 253 रुपये का निवेश करना होगा। इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 59 वर्ष हैं। 

अगर इस पॉलिसी को लेने के बाद पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी का पूरा लाभ मिलेगा। नॉमिनी को बोनस के साथ-साथ सम एश्योर्ड का बेनिफिट भी प्राप्त होगा। इसलिए जीवन लाभ स्किम में निवेश करना फायदे का सौदा हैं। 

ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। या फिर जीवन बीमा के नजदीकी ब्रांच में जा कर भी आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment