खबर के अनुसार बिहार में एकबार फिर से मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। जिससे राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। वहीं राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के पूर्णिया, भोजपुर, अरवल, पटना, बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, जमुई और कटिहार में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल राज्य के इन जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने के भी आसार हैं। जिसके कारण मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं तथा खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलने तथा हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहने को कहा गया हैं।

0 comments:
Post a Comment