खबर के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना और राजगीर के बीच 03 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक प्रतिदिन किया जायेगा। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
पटना-राजगीर से बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 03250 : पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन से 09.20 बजे खुलकर 0928 बजे राजेन्द्रनगर, 09.36 बजे गुलजारबाग, 09.43 बजे पटना सिटी 09.55 बजे फतुहा, 10.05 बजे खुसरुपुर 11.14 बजे करौटा, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 10.52 बजे हरनौत, 11.13 बजे बिहारशरीफ, 11.27 बजे नालंदा रुकते हुए 12.20 बजे राजगीर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 03249 : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन राजगीर से 15.10 खुलकर 15.30 बजे नालंदा, 15.45 बजे बिहारशरीफ, 16.05 बजे हरनौत, 16.35 बजे बख्तियारपुर 16.46 बजे करौटा, 16.55 बजे खुसरुपुर, 17.11 बजे फतुहा, 1723 बजे पटना सिटी, 1731 बजे गुलजारबाग एवं 17.40 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 18.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
0 comments:
Post a Comment