बक्सर : बिहार में कितनी लगती है जमीन की लिखाई

बक्सर : बिहार में जब हम जमीन की खरीदारी करते हैं तो सरकार के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क लिया जाता हैं। इसे आम भाषा में जमीन की लिखाई भी कहते हैं। इसकी जानकारी के लिए सरकार के द्वारा एक वेबसाइट पोर्टल बनाया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के किसी भी क्षेत्र में अगर आप जमीन खरीद रहे, है तो उस जमीन का सरकारी रेट और उस जमीन का रजिस्ट्री फीस अलग-अलग होता हैं। ग्रामीण इलाकों के जमीन की रेट कम होती हैं। जबकि शहरी इलाकों के जमीन की रेट ज्यादा होती हैं। 

आपको बता दें की बिहार में जमीन किसी महिला के स्वामित्व पर है, तो स्टांप शुल्क 5.7% लगेगा और पंजीकरण शुल्क 1.9% लगेगा। जबकि स्वामित्व किसी पुरूष के पास है, तो स्टांप शुल्क 6.3% और पंजीकरण शुल्क 2.1% जमा करना होगा।

ऐसे चेक करें जमीन की लिखाई?

1 .आप वेबसाइट https://nibandhan.bihar.gov.in/ पर जाए। 

2 .इसके बाद आप होम पेज पर एम वी आर देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3 .अब आप अपना जिला, अंचल और मौजा को सही-सही सलेक्ट करें। 

4 .अब भुमि का प्रकार, दस्तावेज का प्रकार, स्थानीय निकाय का चयन करें, कितना पैसा देकर जमीन खरीदी या बेची गयी उसे दर्ज करें।

5 .उसके बाद अब आप उस जमीन का क्षेत्रफल को दर्ज करे और गणना करे के ऑप्शन पर क्लिक कर, रजिस्ट्री फीस जान सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment