खबर के अनुसार गांधीनगर शहर में सोनोग्राफी की सुविधा सिर्फ एक जगह पर सिविल अस्पताल में मिलती हैं। जिसके कारण यहां सोनोग्राफी के लिए महिलाओं को काफी वेटिंग का सामना करना पड़ता हैं। जिससे कई तरह की परेशानी होती हैं।
वहीं शहर के निजी अस्पतालों में सोनोग्राफी के लिए महिलाओं से एक हजार रुपये की वसूली की जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिससे लोगों की परेशानियां दूर हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार स्थायी समिति ने महापौर अनुदान से 71.77 लाख रुपए की लागत से 4 सोनोग्राफी मशीनें खरीदने की मंजूरी दी हैं। जल्द ही इन मशीनों को खरीद कर शहर के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment