खबर के अनुसार 1 अक्टूबर यानि की रविवार को हुई परीक्षा के दौरान पटना में नकल करते हुए 6 कैंडिडेट्स पकड़े गए थे। उनके पास से आंसर-की मिली थी। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा इसको लेकर कई जिलों में जांच की गई।
बता दें की जांच के बाद इस एग्जाम को कैंसिल करने का फैसला किया गया हैं। इसको लेकर चयन पर्षद की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि इसके बारे में सभी लोगों को जानकारी मिल सके की यह एग्जाम रद्द किया गया हैं।
पर्षद ने कहा है कि सिपाही बहाली की इस परीक्षा को लेकर शातिर सेटर्स का एक संगठित गिरोह एक्टिव था। जिसे देखते हुए 7 और 15 अक्टूबर को भी जो परीक्षा होने वाली थी, उसे भी अगले आदेश तक रद्द किया गया हैं। जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment