रोहतास, औरंगाबाद से लेकर बक्सर, सीवान, पूर्णिया तक होगी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की बुधवार को बिहार के रोहतास, औरंगाबाद से लेकर बक्सर, सीवान, पूर्णिया तक भारी बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार दक्षिण पश्चिम झारखंड एवं उत्तर छत्तीसगढ़ में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण झारखंड एवं उसके आसपास स्थित है। जिसके प्रभाव से बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। 

बता दें की बिहार के रोहतास, औरंगाबाद से लेकर कैमूर, गया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, अररिया, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सीवान, पूर्णिया तक भारी बारिश के आसार हैं। 

बिहार के इन जिलों में कुछ स्थान पर रुक-रुक कर अच्छी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकले। वहीं हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहें।

0 comments:

Post a Comment