खबर के अनुसार वडोदरा शहर को साफ रखने के लिए निगम के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। साथ ही साथ कूड़ा फेंकने वालों से डोर-टू-डोर वाहन में कूड़ा डालने की अपील की जा रही हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग सड़क पर गंदगी फैला रहे हैं।
बता दें की दो दिनों में वडोदरा शहर के पूर्वी क्षेत्र के कई स्थानों पर सार्वजनिक रूप से कचरा फेंकने पर 210 लोगों से 1.43 लाख का त्वरित जुर्माना वसूला गया हैं। वहीं, शुक्रवार को 50 से अधिक लोग कूड़ा फेंकते पकड़े गये और उनपर 50 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने कहा है की अगले 25 दिनों तक शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को पकड़ा जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी इलाकों में विशेष अभियान चलाकर कूड़ा फेकने वालों पर नजर रखी जाएगी।
0 comments:
Post a Comment