यूपी में NH सड़क का निर्माण, इन जिलों को फायदा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वाराणसी-मछलीशहर नेशनल हाईवे 731-बी का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा। 

खबर के अनुसार यूपी में 650 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत वाराणसी से भदोही, दुर्गागंज, जंघई होते हुए मछलीशहर तक NH सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इससे कई जिलों के लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा। 

बता दें की यह नेशनल हाईवे भदोही तहसील क्षेत्र के 51 गांवों से गुजर रहा हैं। इसके लिए इन गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा। फेज-1 में 30 व फेज-2 में 21 गांव से होकर हाईवे गुजरेगा। इसके लिए 105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। 

दरअसल भदोही तहसील क्षेत्र में जिन लोगों की जमीन हाईवे में जाएगी, उन्हें मुआवला दिया जायेगा। काश्तकारों को 207 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा अदा किया जाना है। फिलहाल 80 प्रतिशत से अधिक भू स्वामियों को मुआवजे की रकम अदा कर दी गई हैं।

0 comments:

Post a Comment