वियाग्रा कितने देर तक चलती है? अवधि और प्रभाव

हेल्थ डेस्क: वियाग्रा (sildenafil) एक चिकित्सा दवा है, जिसका मुख्य उपयोग पुरुषों में Erectile Dysfunction (ED) यानी यौन क्षमता में कमी को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह दवा शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाती है, जिससे यौन उत्तेजना के समय पुरुषों को इरेक्शन में मदद मिलती है।

वियाग्रा कितने देर तक चलती है:

वियाग्रा का प्रभाव आमतौर पर 4 घंटे तक रहता है, लेकिन यह व्यक्ति की सेहत, उम्र, और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। दवा का असर शुरू होने में लगभग 30 से 60 मिनट लग सकते हैं। हालांकि वियाग्रा इरेक्शन में तब मदद करती है, जब यौन उत्तेजना रहती हैं। 

कैसे करें वियाग्रा का सेवन:

वियाग्रा का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह आपके लिए सुरक्षित है। इसे यौन क्रिया से लगभग 30 से 60 मिनट पहले लेना चाहिए। वियाग्रा 50 मिलीग्राम की खुराक में उपलब्ध होती है, लेकिन चिकित्सक की सलाह के अनुसार इसे कम या ज्यादा किया जा सकता है।

वियाग्रा के साइड इफेक्ट्स:

वियाग्रा (sildenafil) के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हैं। जिसे सिरदर्द, चक्कर आना, दस्त, पेट में दर्द या अपच, मांसपेशियों में दर्द का अनुभव हो सकता है। नाक में सूजन या बंद होने की समस्या हो सकती है। कई बार रंग दृष्टि में बदलाव महसूस कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment