1. दूध और डेयरी उत्पाद
दूध, दही और पनीर कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ उनकी घनत्व को भी बढ़ाते हैं। रोजाना एक गिलास दूध या दही का सेवन हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां कैल्शियम और विटामिन K से भरपूर होती हैं। ये हड्डियों को टूटने से बचाने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करती हैं।
3. बादाम और मेवे
बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक हैं।
4. अंडे
अंडे विटामिन D का अच्छा स्रोत हैं, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। मजबूत हड्डियों के लिए विटामिन D बेहद जरूरी माना जाता है।
5. तिल और रागी
तिल और रागी जैसे अनाज कैल्शियम से भरपूर होते हैं। खासकर रागी को हड्डियों की सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसे नियमित आहार में शामिल करने से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment