3 जून को कई जिलों में भारी बारिश और हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जून को यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इन जिलों में विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है : उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
4 से 6 जून तक मौसम का हाल
4 जून से 6 जून के बीच पश्चिमी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि 7 जून के आसपास मौसम में सुधार और राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
आंधी-तूफान में सावधानी जरूरी
तेज बारिश और आंधी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
बिजली चमकने के समय सुरक्षित पक्के घर या वाहन में रहें।

0 comments:
Post a Comment