खुशखबरी का महापिटारा! यूपी में निकली 1 बंपर भर्ती, करियर बनाने का बड़ा मौका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 543 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को करियर बनाने का शानदार अवसर मिलेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट। कुल 543 पदों में से 138 पद रिव्यू ऑफिसर, 380 पद असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और 25 पद कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होकर 21 जून 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक (Bachelor’s Degree) होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर से संबंधित योग्यता भी जरूरी रखी गई है, जैसे कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या डिग्री, O Level सर्टिफिकेट, CCC प्रमाणपत्र, इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट

रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष, कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

वेतनमान कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। पद के अनुसार वेतनमान लगभग ₹25,500 से लेकर ₹1,51,100 तक निर्धारित किया गया है, जो इसे एक बेहतर करियर विकल्प बनाता है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड और आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment