आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन में संशोधन और शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड होना भी अनिवार्य होगा।
आयु सीमा क्या है?
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती की एक खास बात यह भी है कि सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान के लेवल-2 के तहत नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर मासिक वेतन 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक निर्धारित है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment