अब 15 जून 2026 तक जमा कर सकेंगे मेमोरेंडम
पहले मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तय की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मौका होगा और इसके बाद कोई भी समय विस्तार नहीं दिया जाएगा। इस फैसले से उन कर्मचारियों और संगठनों को राहत मिली है जो समय सीमा के भीतर अपना मांग पत्र तैयार नहीं कर पाए थे।
सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार होगा आवेदन
आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब मेमोरेंडम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सभी सुझाव और मांगें केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही भेजनी होंगी। हाथ से लिखे पत्र, ईमेल, पीडीएफ या हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है।
इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट: 8cpc.gov.in
समय सीमा बढ़ाने की वजह क्या है?
कर्मचारी संगठनों और नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने आयोग से समय बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि कई स्तरों पर विचार-विमर्श और सुझाव तैयार करने में समय लग रहा है। इसी को देखते हुए आयोग ने पहले भी डेडलाइन बढ़ाई थी, और अब इसे अंतिम बार 15 जून 2026 तक बढ़ाया गया है।

0 comments:
Post a Comment