महंगाई के आंकड़ों से बढ़ी उम्मीदें
श्रम ब्यूरो द्वारा जारी AICPI-IW के अप्रैल 2026 के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह इंडेक्स मार्च 2026 के मुकाबले थोड़ा ऊपर पहुंचा है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि महंगाई का दबाव अभी पूरी तरह कम नहीं हुआ है। यही डेटा केंद्रीय कर्मचारियों के DA निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यह पिछले 12 महीनों के औसत पर आधारित होता है।
कैसे तय होता है DA?
केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर करती है। जुलाई 2026 के संशोधन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकड़ों को ध्यान में रखा जाएगा। फिलहाल उपलब्ध डेटा के आधार पर औसत महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि DA 62% से बढ़कर करीब 63% तक पहुंच सकता है।
कितना हो सकता है फायदा?
अगर DA में 3% की बढ़ोतरी होती है, तो इसका सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर जिन कर्मचारियों का मूल वेतन ₹29,200 है, उन्हें अभी 60% DA के हिसाब से ₹17,520 मिलते हैं. अगर DA 63% हो जाता है, तो यह बढ़कर ₹18,396 हो जाएगा। इसका मतलब है कि हर महीने लगभग ₹800 से ₹900 तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
अंतिम फैसला अभी बाकी
हालांकि अभी यह पूरा अनुमान शुरुआती आंकड़ों पर आधारित है। मई और जून 2026 के AICPI-IW डेटा आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होगी। अगर इन महीनों में महंगाई में गिरावट नहीं आती है, तो 3% DA बढ़ोतरी की संभावना और मजबूत हो जाएगी। सरकार द्वारा अंतिम घोषणा के बाद ही यह तय होगा कि कर्मचारियों को 2% की बढ़ोतरी मिलेगी या 3% का बड़ा फायदा मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment