न्यूज डेस्क: लॉकडाउन की बजह से बिहार में 3 मई तक सभी चीजें बंद हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने 20 मई के बाद दुकाने खोलने की इजाजत दे दी हैं। लेकिन बिहार में अभी भी दुकाने खोलने पर रोक जारी हैं। आपको बता दें की बिहार में आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य दुकानों को खोले जाने की अनुमति दिए जाने को लेकर राज्य सरकार एक विशेष प्लान पर काम कर रही है।
सरकार ने तय किया है कि बाजार और दुकानें खोलने का निर्णय वह खुद नहीं लेनी। इसकी जिम्मेदारी पहले जिले में तैनात अधिकारियों पर होगी। जिलों से फीडबैक लिया जाएगा। जिलों से मिले फीडबैक के आधार के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुकानों के खोले जाने के केंद्र सरकार के आए निर्णय के आलोक में राज्य सरकार जिलों से फीडबैक ले रही है।
गौरतलब हो कि शनिवार को भी इसको लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह बात सामने आई थी कि एक साथ सभी दुकानों को खोलने की अनुमति देना ठीक नहीं होगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चरणवार ही दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।

0 comments:
Post a Comment