पटना एयरपाेर्ट के सफाई कर्मी को हुआ कोरोना, चारों ओर मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल काे खाजपुरा में रहने वाले सीएमएस कंपनी के एटीएम कस्टाेडियन के घर जिस किराएदार की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव (Corona positive) आई थी वह एयरपाेर्ट पर संविदा पर काम करने वाला सफाईकर्मी निकला. इसके साथ ही उसके साथ काम करने वाले सफाइकर्मियो समेत 54 लोगों की प्रशासन ने पहचान की है जिनमें से 49 काे क्वारेंटाइन किया गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. 
हालांकि जिला प्रशासन ने कहा है कि एयरपाेर्ट के किसी अधिकारी काे अभी तक  हाेम क्वारेंटाइन (Home quarantine) नहीं किया गया है.  इस बीच बड़ी खबर ये है कि प्रशासन ने एयरपाेर्ट काे सेनेटाइज भी नहीं किया है. इस बीच एयरपाेर्ट प्रशासन ने सफाईकर्मियाें के आने पर राेक लगा दी है पर एयरपाेर्ट के अधिकारियाें से लेकर कर्मियाें व सीआईएसएफ जवानाें में हड़कंप मच गया है.

गौरतलब है कि सफाई कर्मी की रिपाेर्ट 24 अप्रैल की देर रात काे ही आ गई थी. 25अप्रैल  शनिवार था और फिर 26  रविवार हाेने की वजह से एयरपाेर्ट का कार्यालय बंद रहता है. हम आपको बता दें की कस्टाेडियन की रिपाेर्ट 22 अप्रैल काे पाॅजिटिव आई थी. रविवार काे जब एक-दूसरे से मोबाइल पर एयरपाेर्ट के कर्मचारियों और अधिकारियाें से लेकर सीआईएसएफ कर्मियों को जब इसकी सूचना मिली तब  हड़कंप सा मच गया.

0 comments:

Post a Comment