न्यूज डेस्क: इस साल बिहार में असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इस नुकसान की भरपाई के लिए बिहार सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। जिसके कारण बिहार में रहने वाले किसानों को इसका लाभ हो सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वैसे किसान, जो रबी 2019-20 में फसल क्षति के लिए ऑनलाइन आवेदन पूर्व से किये हुए हैं, उन्हें फिर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जो किसान अभी तक आवेदन नहीं किये हैं वो 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा खड़ी या खेतों में काटी गई फसल के लिए 18,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि इनपुट अनुदान दिया जायेगा। ताकि किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना ना पड़ें।
आपको बता दें की यह अनुदान प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा, किसानों को इस योजना के अन्तर्गत फसल क्षेत्र के लिए न्यूनत्तम 1,000 रुपये अनुदान देय है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं। तो बिहार सरकार के कृषि वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें। सरकार ने आवेदन की तिथि बढ़ा कर 24 मई कर दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment