इन 10 शर्तों के साथ भारत में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया हैं। जिसके बाद देश में पहले की तरह की लॉकडाउन जारी रहेगी। लेकिन कुछ जगहों पर लॉकडाउन में छूट मिल सकती हैं। 
केंद्र सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार वो जिले जो रेड जोन में हैं उन इलाकों में किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी और लॉकडाउन का सख्ती से पालन होता रहेगा। लेकिन जो इलाके ऑरेंज और ग्रीन जोन में हैं वहां कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती हैं। 

आपको बता दें की देश में 130 रेड जोन वाले जिले हैं. ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं और ग्रीन जोन में 319 जिले हैं. ग्रीन जोन में मॉल, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थान अभी भी बंद रहेंगे. साथ ही साथ यहां किसी भी प्रकार के सभा करने की इजाजत नहीं होगी। 

गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ाया है. मंत्रालय के अनुसार पूरे भारत में हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन सभी जोन में बंद रहेगी। 

केंद्र सरकार के अनुसार ग्रीन जोन वैसे इलाके होंगे जहां पिछले 21 दिनों में एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं पाया गया है. वहीं, रेड जोन वैसे इलाके हैं जहां मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. रेड और ग्रीन जोन के बीच के हिस्से ऑरेंज जोन में माने जायेंगे। इसलिए सभी वक्तियों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment