ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE: 4 मई से बिकेगी शराब, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन को दो हप्ते तक बढ़ा दिया हैं। अब भारत में 17 मई  तक लॉकडाउन जारी रहेगा। लेकिन सरकार ने कुछ इलाकों में छूट देने की भी बात कही हैं। 
जो इलाके ग्रीन और ऑरेंज जोन में हैं वहां कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट मिल सकती हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर ये आ रही हैं की केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक 4 मई से कुछ इलाकों में शराब की बिक्री शुरू कर दी जाएगी. ग्रीन जोन के इलाकों में कुछ शर्तों के साथ शराब और पान की दुकानें खुलेंगी. अब लोग इसकी खरीदारी कर सकते हैं। 

आपको बता दें की लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू खाने की इजाजत नहीं होगी. हालांकि, न्यूनतम छह फुट की दूरी ग्राहकों के बीच सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान, तंबाकू बेची जा सकती हैं. ऐसे दुकानों पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं होंगे, वरना उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई है कि रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, सैलून के खुलने पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही साथ लॉकडाउन के दौरान विमान, रेल, मेट्रो से यात्रा और सड़क मार्ग से अंतर-राज्यीय आवागमन और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे. 

0 comments:

Post a Comment