हेल्थ डेस्क: बवासीर की समस्या पेट में अधिक कब्ज बनने के कारण उत्पन होती हैं। इससे इंसान को शौच के दौरान काफी दर्द और जलन का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही साथ इंसान की सेहत भी खराब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे देशी उपाय के बारे में जिस उपाय से बवासीर की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आयुर्वेदिक उपाय।
बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए आप छाछ में सोंठ का चूर्ण, सेंधा नमक, पिसा जीरा व जरा-सी हींग डालकर रोजाना इसका सेवन करें। इससे आपके पेट में कब्ज बनना समाप्त हो जाएगा। साथ ही साथ आपको बवासीर की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा। ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपको मस्सों से भी छुटकारा मिल रहा है।
अगर आपको शौच के दौरान तेज दर्द और जलन की समस्या होती हैं तो आप रोजाना दिन में कम से कम तीन बार नीम के तेल को बवासीर के मस्से पर लगाएं। इससे मस्से झाड़ कर गिर जाएंगे। साथ ही साथ जलन और सूजन की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
बवासीर की समस्या को तुरंत ठीक करने के लिए छोटी हरड़ के 2 से 5 ग्राम चूर्ण का नियमित नित्य सेवन करें। इसका लाभ आपको बहुत जल्द दिखाई देने लगेगा। साथ ही साथ आप बवासीर पर अरण्डी का तेल लगाते रहने से भी काफी लाभ मिलता है। इससे आपको शौच के दौरान दर्द का सामना करना नहीं पड़ेगा और आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment