न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। बिहार वर्तमान में कोरोना के खतरनाक जोन में आ गया हैं यहां प्रतिदिन कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक आंकड़े के अनुसार आज बिहार में कोरोना के 9 पॉजिटिव केस मिले हैं. जिसके कारण बिहार में मरीजों की संख्या बढ़कर 475 पर पहुंच गई है.
आपको बता दें की आज कोरोना के जो 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें कैमूर से दो बक्सर से एक और भोजपुर के 6 मरीज हैं। इन मरीजों को अस्पताल में इलाज चाल रहा हैं। साथ ही साथ ये लोग जिन इलाकों से थे उन इलाकों को सील कर दिया गया हैं।
बिहार में कोरोना की रफ्तार जिस तरीके से बढ़ रही हैं। वो बिहार के लोगों के लिए खतरनाक हैं। सरकार कोरोना के इस विस्तार को रोकने के लिए प्रयास कर रही हैं ताकि बिहार में कोरोना से ज्यादा लोग संक्रमित ना हो सके।

0 comments:
Post a Comment