न्यूज डेस्क: देश में कोरोना संकट को देखते हुए 3 मई के बाद भी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया हैं। इस लॉकडाउन में जो लोग ग्रीन जोन में हैं उन्हें कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों में शराब की बिक्री की अनुमति दे दी है। अब इन इलाकों में शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी।
लेकिन शराब की ब्रिकी के दौरान दुकानों पर कोरोना को रोकने लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ताकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके। इसी बीच एक खबर और आ रही हैं की शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की भी शुरुआत हो। इसके लिए शराब बनाने वाली कंपनियां सरकार से बातचीत कर रही हैं।
ISWAI के चेयरमैन अमृत किरण सिंह ने सरकार से कहा है कि शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। जैसे ही नए दिशा-निर्देश लागू होंगे, हम 'सेफ शील्ड' की शुरुआत करेंगे। इसके तहत दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं, काउंटर पर ट्रे के जरिए से संपर्क रहित बिक्री होगी। ताकि लोगों में कोरोना का संक्रमण ना फैले।
अगर सरकार कंपनियों की बात मान लेती हैं तो बहुत जल्द शराब की ऑनलाइन डिलीवरी होने लगेगी और लोग अपने घर पर शराब पी सकेंगे। आपको बता दें की शराब की बोतलों की होम डिलीवरी के लिए स्विगी और जोमेटो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों की सेवाओं ली जा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment