पटना से 10 शहरों के लिए उड़ेगी विमान, टिकट की बुकिंग शुरू

न्यूज डेस्क: अगर आप पटना से किसी दूसरे शहर जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की पटना से देश के 10 शहरों के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली हैं। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट से कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अमृतसर, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरू, रांची और चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। अगर कोई व्यक्ति इन शहरों के लिए यात्रा करना चाहते हैं तो जल्दी करें। 

आपको बता दें की पटना से नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 से शुरू घरेलू उड़ानों के पहले चरण में 33 फीसदी परिचालन की अनुमति दी है। इसके बाद पटना से दिल्ली के बीच  5 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन होगा। इसके अलावे पटना से कोलकाता, बेंगलुरु, रांची, लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और मुंबई के लिए एक-एक जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। 

0 comments:

Post a Comment