केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 25 मई से देश में घरेलू विमान सेवा शुरू

न्यूज डेस्क: भारत में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया गया हैं। लेकिन धीरे धीरे सरकार लोगों को राहत दे रही हैं। स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने के बाद ये खबर आ रही हैं की केंद्र सरकार 25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू करने जा रही हैं। इसके लिए सरकार ने पूरी प्लानिंग कर ली हैं। 
आपको बता दें की केन्द्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर के माध्यम से बताया कि सोमवार यानी कि 25 मई से घरेलू नागरिक उड्डयन परिचालनों की शुरुआत की जा सकती है। लोग अब हवाई सफर कर सकते हैं। 

उन्होने बताया की देश के सभी हवाई अड्डों और हवाई जहाजों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार होने की सूचना दी जा रही है। इसके लिए बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जाएगा और भारत में हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment