न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान पढ़ाई करने वाले छात्रों को हो रहा हैं। ऑनलाइन क्लास होने के बावजूद कई छात्र पढ़ाई करने से बंचित हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार सरकार 15 जुलाई से स्कूल खोलने की प्लानिंग कर रही हैं। इसके लिए सरकार गाइडलाइन बनाने में जुटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक दिन में 33 फ़ीसदी या 50 फ़ीसदी बच्चे ही स्कूल जाएंगे। इन्हे मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। छात्रों की संख्या के आधार पर हाथ धोने की सुविधा, पीने के पानी के नल, टॉयलेट इत्यादि बढ़ाने पड़ सकते हैं।
आपको बता दें की उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन तय करेंगे कि कितने बच्चे बुलाने हैं। हलांकि अभी इसपर गाइडलाइन तैयार हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार 50 फिसदी छात्रों का फार्मूला लागू करने वाले स्कूलों में छात्र सप्ताह में 2 और 33 फ़ीसदी का फार्मूला लागू करने वाले स्कूलों में छात्र सप्ताह में 3 दिन ही स्कूल जाएंगे। बाकी दिन ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

0 comments:
Post a Comment