न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में अमेरिका और चीन की दुश्मनी बढ़ती जा रही हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस हैं। अमेरिका ये मानता हैं की चीन ने जानबूझकर ये वायरस पूरी दुनिया में फैलाया हैं। इस वायरस से काफी लोगों की मौत हो चुकी हैं जिसका जिम्मेदार चीन हैं।
चीन को सबक सिखाने के लिए अमेरिका उसपर कई तरह के प्रतिबंद लगा रहा हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की ट्रंप प्रशासन ने चीन की दो संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से एक संस्था सैन्य प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ा रही थी, तो दूसरी संस्था बीजिंग में चीन के मुस्लिमों पर हुए हमलों का समर्थन कर रही थी। दोनों को अमेरिकी प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। इससे चीन में बौखलाहट बढ़ गयी हैं। और चीन अमेरिका पर जुबानी हमला कर रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने चीन, हांगकांग और केमैन आइलैंड्स में स्थित 24 चीनी वाणिज्यिक और सरकारी संस्थाओं को टारगेट किया है। अमेरिका इन संस्थानों पर बड़ी कारवाई कर सकता हैं। अमेरिका ने कहा हैं की इन सभी 33 संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट में जोड़ा गया, जिन्हें राष्ट्रीय-सुरक्षा को लेकर खतरे के रूप में माना जाता है। अमेरिका के इस कदम से चीन डरा हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment