मैट्रिक का रिजल्ट आने में होगी 4-5 दिन की देरी, बिहार बोर्ड ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: बिहार में लाखों छात्र मैट्रिक के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया हैं। इसी बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ये जानकारी दी हैं की बिहार मैट्रिक का रिजल्ट आने में 4-5 दिन की देरी हो सकती हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया का थोड़ा काम लंबित है। इससे छात्रों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हम कोशिश कर रहे हैं की रिजल्ट को जल्दी जारी किया जा सके। 

उन्होंने कहा की बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट काफी पहले ही आ गये होते लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने बिहार  विद्यालय परीक्षा समिति के पूरे शेड्यूल को बिगाड़ दिया। लेकिन सभी कॉपियां जांच हो गई है 4-5 दिन में रिजल्ट आ जाएगा। 

अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट को विजिट करें। यहां आपको पूरी जानकारी प्राप्त होगी। 

0 comments:

Post a Comment