न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना बम फूटता जा रहा हैं। प्रतिदिन लोग यहां कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो रहे हैं। जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। इससे बिहार में हड़कंप मच गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में 87 नए कोरोना केस मिले। जिससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1987 हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बिहार के जहानाबाद में सबसे ज्यादा 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। जिससे जिले में हड़कंप मच गया हैं। साथ ही साथ गया में 7 लोग एक साथ पॉजिटिव पाए गए हैं ,जबकि वैशाली टाउन के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इतना ही नहीं बक्सर में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। समस्तीपुर में दो और शेखपुरा में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसतरह से बिहार में कोरोना वायरस एक खतरनाक महामारी का रूप लेता जा रहा हैं। इससे बिहार सरकार और राज्य की जनता चिंतित हैं।

0 comments:
Post a Comment