न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट गहराता जा रहा हैं। कई जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिससे बिहार सरकार टेंशन में नजर आ रही हैं। इसी बीच बिहार के आरा से एक बड़ी खबर आ रही हैं की डीएम ने वैसे दुकानदारों के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही है, जो प्रशासन की ओर से जारी किये गए दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
डीएम ने साफ साफ कहा हैं की अगर ये दूकानदार दिशा निर्देश का पालन नहीं करते हैं तो कोरोना संकट को देखते हुए ऐसी दुकानों में फिर से ताला लटक सकता है। आपको बता दें की लॉकडाउन के दौरान बिहार में सप्ताह के अलग-अलग दिन ही दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे हैं।
आरा डीएम ने कहा की सरकार की ओर से तय किये गए नियमों का जो भी व्यक्ति उल्लंधन करेंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान ऑड और इवन नम्बर के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार ऑटो और ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति दी गई है। लेकिन ये लोग भी दिशा निर्देश का उलंघन कर रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment