बिहार में शिक्षकों का निलंबन रद्द, सरकार ने वापस लिया FIR

न्यूज डेस्क: बिहार में  शिक्षकों कई दिनों से हड़ताल पर थे। इस हड़ताल अबधि के दौरान कई सारे  शिक्षकों पर कारवाई की गई थी और उनपर FIR किया गया था। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार सरकार ने इन सभी  शिक्षकों का निलंबन रद्द कर दिया हैं। 
आपको बता दें की सरकार से बातचीत करने के बाद बिहार के  शिक्षकों ने हड़ताल को ख़त्म कर दिया था। साथ ही साथ सरकार से ये मांग की थी की उन्हें हड़ताल अबधि का वेतन दिया जाय। साथ ही साथ जिन  शिक्षकों को निलंबन किया गया हैं। सरकार उसे वापस लें। 

शिक्षकों से किये गए बादे को सरकार ने पूरा कर दिया हैं। साथ ही साथ ये भी कहा है की इन  शिक्षकों के वेतन में भी कोई कटौती नहीं की जाएगी और बिहार सरकार इन्हे हड़ताल अबधि का भी वेतन देगी। साथ ही साथ एफआईआर को भी वापस लेने का बड़ा निर्णय लिया गया है। लेकिन तोड़फोड़ और हिंसा करने वाले शिक्षकों को लेकर सरकार बाद में निर्णय लेगी। 

0 comments:

Post a Comment