साल 2020 के अंत तक होगी रेलवे Group D की परीक्षा, जानिए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: जो लोग रेलवे Group D की परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए एक जरुरी सुचना हैं। एक रेलवे अधिकारी के अनुसार, निविदा बोली प्रक्रिया मई के मध्य तक समाप्त हो जाएगी. जिसके बाद बोर्ड इस साल भर्ती परीक्षा आयोजित करने की कोशिश कर रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2020 के अंत  एनटीपीसी, ग्रुप डी दोनों के लिए भर्ती परीक्षा इस साल के अंत तक आयोजित की जा सकती है. इसके लिए तारीख का एलान बहुत जल्द रेलवे कर सकता हैं। नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा। 

आपको बता दें की इस परीक्षा के लिए करीब 1.26 करोड़ (1,26,30,885) से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले साल मार्च में संपन्न हुई थी। इन उम्मीदवारों को रेलवे बहुत जल्द अच्छी खबर दे सकती हैं। 

रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम दो घंटे 120 मिनट की होगी, जिसमें 90 मिनट का समय होगा। नकारात्मक अंकन यानी negative marking होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे.

वेतनमान: 
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी. उम्मीदवारों का वेतनमान 19,900 रुपये से 35,400 रुपये तक था.

0 comments:

Post a Comment