न्यूज डेस्क: अगर आप भारत सरकार के मंत्रालय में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। क्यों की भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय में जूनियर कंसल्टेंट की भर्ती मंत्रालय के पार्लियामेंट एवं कोऑर्डिनेशन डिविजन के लिए और यंग कसल्टेंट की भर्ती मंत्रालय के कैश एवं बिल्स सेक्शन के लिए नियुक्ति की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि।
जूनियर कंसल्टेंट के अप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 मई 2020 तक हैं। जबकि यंग कंसल्टेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2020 निर्धारित की गई हैं।
पदों का नाम : जूनियर कंसल्टेंट और यंग कंसल्टेंट
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गयी हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
वेतनमान :
जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए 65 हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि यंग कंसल्टेंट पद पर 33 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया।
इच्छुक उम्मीदवार अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह भरकर अपने सभी प्रमाण-पत्रों एवं अंक-पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतिलिपियों की स्कैन कॉपी को निर्धारित ईमेल आईडी – reema.sharma@nic.in पर अंतिम तिथि तक ईमेल कर सकते हैं.

0 comments:
Post a Comment