न्यूज डेस्क: बिहार में STET परीक्षा को रद्द कर दिया गया हैं। इसकी परीक्षा पुनः ली जाएगी। इसी बीच हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि STET परीक्षा में सिलेबस से ही पूछा जाए। बाहर से पूछना उचित नहीं हैं। विभाग इस बात का ख्याल रखें।
आपको बता दें की गलत प्रश्न सेट करने के कारण बिहार STET की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब इसकी परीक्षा दुबारा ली जाएगी। हाई कोर्ट ने ये भी आदेश दिया हैं की जिसने गलत प्रश्न सेट किया था उसपर सरकार अविलम्ब कार्रवाई करे।
बता दें की बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए STET का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत 28 जनवरी 2020 को एस टी ई टी का एग्जाम आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। जिसके बाद ये पूरा मामला कोर्ट में चला गया था।
जो छात्र STET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ये उनके लिए एक बड़ी खबर हैं। वो अब सिलेबस के अनुसार इस एग्जाम की तैयारी करें। लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद बिहार सरकार इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी और बहुत जल्द परीक्षा की तारीख का भी एलान किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment