न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। सरकार के लाख कोशिशों बावजूद कोरोना का फैलाव रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। बिहार में प्रतिदिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही हैं। जिससे राज्य सरकार की टेंशन बढ़ गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 2166 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे कई इलाकों को सील कर दिया गया हैं। बिहार में कोरोना की एक चेन सी बन गयी हैं जो आने वाले समय के लिए खतरनाक हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कल गया में 7, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर में 3-3 केस खगड़िया में 9, मुजफ्फरपुर में 3, सीतामढ़ी में 5 पश्चिम चंपारण में 5, पूर्वी चंपारण में 6 केस भागलपुर में 2, अरवल, कैमूर में 1-1, बक्सर में 13लोगों कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। जिससे राज्य में आंकड़ा 2166 पर पहुंच गया है। साथ ही साथ बिहार में 10 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment