न्यूज डेस्क: बिहार में वेतनमान को लेकर शिक्षक हड़ताल पर थे। लेकिन सरकार से बातचीत के बाद शिक्षकों ने हड़ताल तोड़ दिया हैं। साथ ही साथ शिक्षक अपने काम पर भी लौट आए हैं। बिहार सरकार ने शिक्षकों को भरोषा दिया हैं की उन्हें बहुत जल्द सेवा शर्त दिया जाएगा तथा वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल समय में जो शिक्षक निष्काषित हुए थे। उनका निलंबन बापस लिया जाएगा। इन शिक्षकों पर किसी भी प्रकार की कोई कारवाई नहीं की जाएगी। साथ ही साथ इन्हे पूरा वेतन भी दिया जाएगा
बिहार सरकार के आदेशानुसार ईद से पहले इन शिक्षकों का वेतन मिल जाएगा। इनके वेतन में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं होगी। साथ ही साथ सरकार इन्हे लॉकडाउन का भी वेतन देना। आपको बता दें की कोरोना के इस काल में शिक्षकों को कोरेंटाइन सेंटर पर ड्यूटी लगाई जा रही हैं।
सरकार ने ये भरोसा दिया है की कोरोना खत्म होने के बाद इनके वेतन में वृद्धि की जाएगी। हालांकि वेतनमान को लेकर सरकार अब भी चुपी साधे हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment